गोविंद नारायण मिश्र

Name: Govind Narayan Mishra

Profile: Bureau Chief, Dainik Jagran Sitapur UP

Email: govindjournalist22@gmail.com

Phone: +9170071 51842

कौशल

संवाद 85%
तार्किक तर्क और निष्पक्षता 80%
अनुसंधान 85%
नैतिक पत्रकारिता 90%
संक्षिप्त परिचय

जिंदगी की किताब के पुराने पन्ने चाहें जितने पलटें, मेरे अंदर एक खिलाड़ी ही नजर आएगा। पहले क्रिकेट खेलता था और अब पेशे से शब्दों का खिलाड़ी हूं। हिंदी पत्रकार हूं। मेरा जन्म मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ। माता-पिता दोनों सरकारी सेवा में रहे। पिता श्री महेश प्रसाद मिश्र नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी थे। वह वर्ष 2015 में सेवानिवृत्त हुए। उनका निधन 21 जनवरी 2017 में हृदयगति रुकने से हुआ। मेरी माता श्रीमती सुमन लता मिश्रा वर्ष 2020 में संयुक्त खंड विकास अधिकारी पद से सेवानिवृत्त हुईं हैं। मेरी प्रारंभिक शिक्षा सीतापुर जिले के महोली कस्बे के सरस्वती शिशु मंदिर से प्रारंभ हुई। तृतीय तक यहीं से अध्ययन किया। इसके बाद माताजी के स्थानांतरण के बाद मैंने शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद में सरस्वती शिशु मंदिर से पढ़ाई की। हाईस्कूल व इंटर मीडिएट महोली के ही कृषक इंटर कालेज से किया। स्नातक की पढ़ाई आरएमपी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीतापुर से की। वर्ष 1996 में क्रिकेट विश्वकप में सचिन तेंदुलकर के बेहतरीन प्रदर्शन ने क्रिकेट से मुहब्बत करवा दी। इसके बाद महोली कस्बे की अपनी टीम से क्लब क्रिकेट खेलता रहा। तूफानी बल्लेबाजी और विकेट चटकाने की आदत ने हमेशा दर्शकों का प्यार दिलाया। उस वक्त लोग मुझे सोनू क्रिकेटर कहकर पुकारते थे। सोनू मेरा घर वाला नाम था। वर्ष 2005 में महोली कस्बे में आयोजित प्रदेश स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में मीडिया को खबरें भेजने की जिम्मेदारी मुझे श्री संजीव कुमार सिंह संजू ने दी। इन्हीं पलों ने मुझे शब्दों का खिलाड़ी बना दिया।

मैच का प्रेसनोट भेजने के दौरान ही मुझे दैनिक हिंदुस्तान अखबार ने लपक लिया। महोली कस्बे में संवादसूत्र बनाया गया। इसके बाद हिंदुस्तान और अमर उजाला सीतापुर में संवादसूत्र के रूप में काम किया। जनवरी 2007 में जिंदगी में खुशियों का नया अध्याय जुड़ा। मीनाक्षी मेरी अर्द्धांगिनी बनीं। करियर के मुश्किल और चुनौती भरे पथ पर सच्ची दोस्त के जैसे वह मेरी हमराही रहीं। वर्ष 2009 में दैनिक जागरण बरेली में जूनियर सब एडिटर बना। इसके बाद जनसंदेश टाइम्स में प्रादेशिक और खेल डेस्क पर काम किया। वर्ष 2012 में दैनिक जागरण लखनऊ से जुड़ा। मुझे गोंडा में ब्यूरो चीफ नियुक्त किया गया। वर्ष 2017 विधानसभा चुनाव के बाद मुझे सीतापुर स्थानांतरित कर दिया गया। वर्तमान में दैनिक जागरण सीतापुर में ब्यूरो चीफ हूं। छोटे से कस्बे महोली से शुरू हुए पत्रकारिता के सफर में कई स्टेशन पार किए। जिला प्रशासन, स्वास्थ्य, विकास के साथ ही खेल और राजनीतिक खबरें लिखीं। इस सफर में आप सबका अपार स्नेह सदैव ऊर्जा देकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहा। सफर जारी है और मेरी जिंदगी अब भी स्टूडेंट जैसी है। हर राेज सीख रहा हूं...।

ASSIGNMENT COMPLETED

YEARS OF EXPERIENCE

TOTAL SOLO REPORTS

AWARD WON

समाचार गैलरी

समाचार जो मैंने विभिन्न विषयों और पहलुओं पर किए

Dainik Jagran Gonda 01

मेरा काम / 18 Jan. 2022

Dainik Jagran Sitapur 03

मेरा काम / 18 Jan. 2022

Dainik Jagran Sitapur 01

मेरा काम / 18 Jan. 2022

Dainik Jagran Sitapur 02

मेरा काम / 18 Jan. 2022

Dainik Jagran Sitapur 03

मेरा काम / 18 Jan. 2022

Dainik Jagran Sitapur 04

मेरा काम / 18 Jan. 2022

Dainik Jagran Sitapur 05

मेरा काम / 18 Jan. 2022

Dainik Jagran Sitapur 06

मेरा काम / 18 Jan. 2022

Dainik Jagran Sitapur 07

मेरा काम / 18 Jan. 2022

Dainik Jagran Sports 01

मेरा काम / 18 Jan. 2022

Dainik Jagran Sports 02

मेरा काम / 18 Jan. 2022
शैल देव द्विवेदी

आदरणीय गोविन्द भैया जी! आप कर्मठ, ईमानदार व सादगी से परिपूर्ण एक अच्छे इन्सान हैं। अपने कर्तव्यों का निर्वहन भलीभांति करते हैं। दैनिक जागरण को अपनी सकारात्मक सोच से औऱ ऊँची बुलंदियों पर पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। हार्दिक शुभकामनाएं हैं, आप नित्य नए आयाम स्थापित करते रहें।

Marta Socrate

Curabitur arcu erat, accumsan id imperdiet et, porttitor at sem. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit.

यादगार पल

मेरे करियर के अविस्मरणीय क्षणों की तस्वीरे

News & Events

साक्षी का साक्षात्कार

नंदिनी नगर में राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक का साक्षात्कार लेने के बाद की तस्वीर।

News & Events

गोंडा में विदाई पार्टी

11-5-2017 को दैनिक जागरण गोंडा से सीतापुर ट्रांसफर के बाद विदाई पार्टी में टीम गोंडा के साथ। इन साथियों का स्नेह जीवन पर्यंत यादगार रहेगा।

News & Events

महोली विधायक का स्वागत

25 जून 2019 को दैनिक जागरण की ओर से सीतापुर के चित्रा बैंक्वेट हाल में आयोजित कवि सम्मेलन में महोली विधायक शशांक त्रिवेदी का बुके देकर स्वागत करते हुए।

News & Events

पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा जी का स्वागत

25 जून 2019 को दैनिक जागरण की ओर से सीतापुर के चित्रा बैंक्वेट हाल में आयोजित कवि सम्मेलन में नामचीन हास्य कवि पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा का स्वागत करते हुए।

News & Events

सीडीओ सीतापुर का स्वागत

25 जून 2019 को दैनिक जागरण की ओर से सीतापुर के चित्रा बैंक्वेट हाल में आयोजित कवि सम्मेलन में तत्कालीन सीडीओ सीतापुर संदीप कुमार का स्वागत करते हुए।

News & Events

कवियत्री खुशबू शर्मा का स्वागत

25 जून 2019 को दैनिक जागरण की ओर से सीतापुर के चित्रा बैंक्वेट हाल में आयोजित कवि सम्मेलन में कवियत्री खुशबू शर्मा का स्वागत करते हुए।

News & Events

सीतापुर डीएम का स्वागत

25 जून 2019 को दैनिक जागरण की ओर से सीतापुर के चित्रा बैंक्वेट हाल में आयोजित कवि सम्मेलन में सीतापुर के तत्कालीन डीएम अखिलेश तिवारी का स्वागत करते हुए।

News & Events

कोरोना की पहली लहर में जनसेवा

कोरोना की पहली लहर के दौरान सीतापुर में प्रवासियों को लंच पैकेट देते हुए। मेरे साथ में तत्कालीन सीओ सिटी सीतापुर योगेंद्र सिंह।

News & Events

ब्यूरो ऑफिस में होली का पर्व

दैनिक जागरण के सीतापुर कार्यालय में होली की पूर्व संध्या पर रंग खेलने के बाद की सेल्फी।

News & Events

जनता का मांग पत्र

वर्ष 2019 में केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद सीतापुर सांसद राजेश वर्मा को जनता का मांग पत्र सौंपते हुए। साथ में समाजसेवी डा. आरके टंडन।

News & Events

वृक्षाभूषण कार्यक्रम

दैनिक जागरण के वृक्षाभूषण कार्यक्रम में पौधों की बरात में शामिल विधायक सेउता ज्ञान तिवारी व डीएम अखिलेश तिवारी के साथ पूरी जागरण टीम।

News & Events

डीएम ने दिया स्मृति चिह्न

गोंडा में आयोजित नामचीन हस्तियों के सम्मान समारोह में तत्कालीन डीएम अजय कुमार उपाध्याय ने मुझे स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

News & Events

सांसद का स्वागत

वर्ष 2019 में केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद हर वोट कुछ कहता है कार्यक्रम में सांसद मिश्रिख अशोक रावत का स्वागत करते हुए।

News & Events

सतीश कौशिक एकादश से फ्रेंडली मैच

सीतापुर के कंदुनी में फिल्म अभिनेता सतीश कौशिक के साथ टास के अवसर पर। दरअसल, यह दृश्य पत्रकार एकादश के सतीश कौशिक एकादश से फ्रेंडली मैच से पहले का है।

News & Events

प्रश्न पहर में एआरटीओ

दैनिक जागरण के प्रश्न पहर कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शामिल हुईं एआरटीओ प्रशासन माला वाजपेयी से चर्चा करते हुए।

News & Events

खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

सीतापुर स्टेडियम में खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर दीप प्रज्वलित करते हुए।

News & Events

पुलिस लाइन में पौधारोपण

दैनिक जागरण की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन में डीआइजी आरपी सिंह के साथ पौधारोपण के अवसर पर।

News & Events

इलसिया उद्यान में पौधारोपण

दैनिक जागरण की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान इलसिया उद्यान में सांसद राजेश वर्मा के साथ पौधारोपण करते हुए।